{"_id":"2d8c01603f29fd1a4ba3be7df6ee24f7","slug":"after-dinner-there-will-be-now-free-to-check-blood-sugar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाने के बाद भी होगी ब्लड शुगर की मुफ्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाने के बाद भी होगी ब्लड शुगर की मुफ्त जांच
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुुगर से पीड़ित मरीजों को अब खाने के बाद होने वाली जांच बाहर से नहीं करानी पड़ेगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने मरीजों की इस जांच को सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त करने के आदेश तीन दिन पहले पहले जारी कर दिए हैं।
इससे ब्लड शुुगर से पीड़ित मरीज अब खाने के पहले और खाने के बाद होने वाली इसकी जांचें मुफ्त में करा सकेंगे। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्त की मानें तो जिला अस्पताल में पहले ब्लड शुगर की सिर्फ एक ही जांच खाने के पहले की जाती थी, लेकिन अब इसके मरीज खाने के बाद भी इसकी जांच मुफ्त में करा सकेंगे।
बीते वर्ष सात फरवरी 2014 को प्रदेश सरकार ने मरीजों की सहूलियतों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में होने वाली तमाम पैथालॉजी जांचों को मुफ्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से इसके लिए बाकायदा शासनादेश (91/पांच-1204(2)/2014) जारी किया गया।
विज्ञापन
इसमें मुफ्त जांचों के क्रमांक 17 पर पीपी ब्लड शुगर की निशुल्क जांच को सूची में शामिल नहीं किया गया था। इस वजह से मरीजों के ब्लड शुगर की एक जांच (खाने के पहले) तो जिला अस्पताल में मुफ्त में हो जाती थी, लेकिन दूसरी जांच के लिए उन्हें या तो जिला अस्पताल में पैसा देना पड़ता था या फिर यह जांच बाहर से करानी पड़ती थी।
मगर अब यह दोनों जांचें जिला अस्पताल में मुफ्त में होंगी।
इसके लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने सात फरवरी को जारी शासनादेश में संशोधन करते हुए मरीजों की सरकारी अस्पतालों में होने वाली मुफ्त जांचों के क्रमांक 17 पर अंकित ब्लड शुगर वन सैंपल के स्थान पर ब्लड शुगर कर दिया है।
ताकि सरकारी अस्पतालों में इस जांच को लेकर किसी तरह का भ्रम मरीजों व डॉक्टरों ने रहे और ब्लड शुगर के मरीजों की दोनों जांचें खाने के पहले और खाने के बाद मुफ्त में हो सकें। सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्त का कहना है कि प्रमुख सचिव का इस संबंध में उन्हें पत्र मिल गया है। इसलिए अब ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों की खाने के पहले और खाने के बाद होने वाली दोनों जांचें मुफ्त में की जाएंगी।