फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After conducting an aerial survey, the minister distributed relief kits

Gonda News: हवाई सर्वेक्षण कर मंत्री ने बांटी राहत किट

Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
After conducting an aerial survey, the minister distributed relief kits
नवाबगंज के ब्योंदा माझा गांव में पीड़ितों को राहत किट प्रदान करते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव स
उमरी बेगमगंज/विश्नोहरपुर (गोंडा)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को करनैलगंज व तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। ऐली परसौली व ब्योंदामांझा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सहायता के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि सरकार उनके साथ है। बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी नजर है। हर दिन वह स्वयं इसकी माॅनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने ऐली परसौली में बच्चों की पढ़ाई से लेकर यूनिफार्म तक की जानकारी ली। सहायता आदि को लेकर महिलाओं से संवाद किया। इसके बाद ब्योंदामांझा गांव में भी बाढ़ प्रभावितों से बात की। सहायता किट का वितरण किया।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोंडा में नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। नेपाल में बारिश के कारण यहां जलस्तर बढ़ा था। अब गोंडा, बाराबंकी, अंबेडकरनगर और अयोध्या में पानी उतर रहा है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा। बाढ़ के समय प्रभावित लोगों को राहत सामग्री ठीक ढंग से मिल जाए, इसके लिए व्यवस्था की गई है। स्वच्छता का ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के डीएम से प्रतिदिन बात कर रहे हैं। हमारे जनप्रतिनिधि भी गांव-गांव जा रहे हैं। योगी सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां कहीं रोड कटी है, उसे भी ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रेम नारायण पांडेय, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे। उधर, करनैलगंज के चंदापुर किटौली में विधायक अजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed