फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocates the performance

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Advocates the performance
मनकापुर में बार एसोसिएशन मनकापुर के अधिवक्ता गुरुवार को एसडीएम व तहसीलदार की कार्यप्रणाली के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनकापुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता अधिवक्ताओं व क्षेत्रीय जनता से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ल व मंत्री केजी मिश्र ने बताया कि दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा होकर बीती 22 अगस्त को जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से अधिवक्ता नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या है, वह उनसे मिलकर बताएं। कार्य बहिष्कार व आंदोलन से समस्याओं का निदान नहीं किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि उन पर व तहसीलदार पर लगाए गए आरोप निराधार है। प्रदर्शन में श्याम लाल शुक्ल, रमाशंकर मिश्र, राज कुमार मिश्र, विजय कुमार मिश्र व अजय शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed