फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocate dies in road accident, uncle injured

सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत, चाचा घायल

Tue, 07 Sep 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies in road accident, uncle injured
गोंडा। गोंडा से लखनऊ जाते समय बाइक पर सवार चाचा भतीजे को जरवल में एक मारुति कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरे भतीजे को सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चाचा की हालत गम्भीर होने पर उन्हें लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पांडेयपुर डड़वा कानून गो गांव निवासी 30 वर्षीय सौरभ तिवारी और उसके चाचा 28 वर्षीय अवधेश तिवारी बाइक से लखनऊ जा रहे थे। बहराइच जरवल कस्बे के पास एक मारुति कार ने टक्कर मार दिया। जिससे चाचा भतीजा सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

भतीजा सौरभ तिवारी बाइक के साथ ही बीच सड़क पर गिर गया। सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। सौरभ तिवारी पेशे से अधिवक्ता थे। चाचा सड़क के दूसरे तरफ गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस ने दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए। दोनों लोगों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया। लखनऊ में चिकित्सक ने सौरभ तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सौरभ तिवारी के दूसरे चाचा आनंद कुमार तिवारी की तबियत खराब थी। उनको खून की जरूरत थी। इसलिए दोनों लोग सोमवार रात में अस्पताल जाने के लिए बाइक से निकले थे। मृतक सौरभ तिवारी अधिवक्ता है। घटना की सूचना घर में मिलते ही कोहराम मच गया।
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता सौरभ त्रिपाठी के निधन पर वकीलों ने शोक जताया। अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय ने बताया कि हमारे पास बैठकर प्रैक्ट्रिस करने वाले जूनियर अधिवक्ता के निधन पर बेहद दुख हुआ।

कचहरी से सीधे लखनऊ के लिए निकले थे जहां रास्ते में मौत हो गई। अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, विनय पांडेय, उपेद्र वर्मा, सिद्धार्थ, संतोष त्रिपाठी आदि ने दुख जाताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed