{"_id":"6af60900087c5fba850c6f64","slug":"body-of-a-married-woman-found-hanging-gonda-news-c-100-1-slko1026-169731-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 13 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के चकई पुरवा बनगाई गांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता का शव घर के कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रमनगरा निवासी रामसजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीना देवी (21) की शादी तीन साल पहले जितेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन और नकदी की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की जाती थी।
पिता का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटका दिया। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति जितेंद्र, ससुर मुरलीधर, राजेंद्र, धर्मेंद्र, लल्ला और पुत्तन समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।