{"_id":"6543ebdf081cbe68890a5ac7","slug":"administration-keeps-an-eye-on-adulterators-liquor-smugglers-and-explosive-sellers-gonda-news-c-100-1-gon1003-7006-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिलावटखोरों, शराब तस्कर और विस्फोटक बेचने वालों पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिलावटखोरों, शराब तस्कर और विस्फोटक बेचने वालों पर प्रशासन की नजर
Fri, 03 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के सदर तहसील में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा।
विज्ञापन
गोंडा। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए सक्रिय मिलावटखोरों, शराब तस्कर और विस्फोटक पदार्थों को बिक्री कर कमाई करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी को कड़े निर्देश जारी किए हैं। साथ ही त्योहार के मद्देनजर सक्रियता बरतने के लिए कहा गया है। वहीं, उन्होंने सदर तहसील का निरीक्षण किया है।
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि जिलों के डीएम व एसपी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए युद्धस्तर पर अपनी तैयारी कर लें। मजिस्ट्रेट विस्फोटक के खिलाफ कार्रवाई करें। आतिशबाजी को लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मिलावट करने वालों पर नजर रखने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए। हरहाल में अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। वहीं, मंडलायुक्त ने आकस्मिक सेवाओं के साथ चिकित्सीय सुविधा को लेकर भी तैयारी के निर्देश दिए हैं। कहा, किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गलत रिपोर्ट पर रजिस्ट्रार कानूनगो तलब
मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार दोपहर सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो पुरुषोत्तम सिंह को गलत रिपोर्ट लगाने पर तलब किया है। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर अधिकारियों को फटकार लगाई है। इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार और तहसीलदार सत्यपाल सिंह के अलावा नायब तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन