{"_id":"6341bf2c757e242e23354c8b","slug":"administration-gonda-elecation-gonda-news-lko6519632198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: प्रशासन की कवायद से बढ़ीं सरगर्मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: प्रशासन की कवायद से बढ़ीं सरगर्मियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। निकाय चुनाव में सियासी बिगुल प्रशासन की तैयारियों के साथ बज गया है। भले ही अभी तक नगर पालिका गोंडा के विस्तार पर शासन की अंतिम मुहर न लगी है, लेकिन शनिवार को प्रशासन की ओर से की गई कवायद से सियासी चर्चा तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने मतदान से लेकर मतगणना तक के कार्यों की जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दी है। उन्होंने निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने चुनाव में सबसे अहम कार्मिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी है।
निकाय चुनाव दिसंबर में या उसके बाद ही होने हैं। इसकी संभावना के आधार पर निकाय निर्वाचन विभाग ने तैयारियों के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। निकाय निर्वाचन में इस बार तीन नगर पंचायतें बढ़ी हैं। वहीं कटरा और करनैलगंज का सीमा विस्तार हो चुका है। तीन नगर पालिका परिषद और अभी तक सात नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं।
इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी
लेखन सामग्री, निर्वाचन, मतगणना संबंधी व्यवस्था में उपायुक्त स्वत: रोजगार, बूथ निर्माण, आचार संहिता और शांति व्यवस्था, ऑनलाइन सूचनाओं को भेजने के लिए अपर जिलाधिकारी, कंट्रोल रूम की व्यवस्था के साथ ही शिकायतों के निस्तारण के साथ ही टेंट फर्नीचर, लाइट, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं, मीडिया एवं जनसंपर्क के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी, वेब कास्टिंग के साथ ही वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, कंप्यूटर एवं नेट कनेक्टीविटी की व्यवस्था के लिए जिला विकास अधिकारी को नामित किया है। प्रेक्षक की व्यवस्थाओं के लिए परियोजना निदेशक, मतदाता सूची को तैयार कराने के लिए चारों तहसीलों के एसडीए व तहसीलदारों को, मतपेटी की व्यवस्था के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता विवेक प्रिय को, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान व डिस्ट्रिक इलेक्शन प्लान के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, विधि व्यवस्था के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन, यात्रा भत्ता एवं निर्वाचन व्यय लेखा व्यवस्था के लिए मुख्य कोषाधिकारी, भोजन एवं जलपान व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी के अलावा प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने प्रभारी नामित कर अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा है।