फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration alert regarding Deputy CM Keshav's visit

Gonda News: डिप्टी सीएम केशव के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sun, 25 Aug 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Deputy CM Keshav's visit
गोंडा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के अफसर अपने-अपने विभागों के प्रमुख दस्तावेजों के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं। वहीं, सड़क निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आगामी बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। उसके बाद जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिला पंचायत सभागार में डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में लंच के बाद डिप्टी सीएम इटियाथोक विकासखंड के लखनीपुर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इटियाथोक के ही ग्राम पंचायत संझवल में ग्राम चौपाल व अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे। फिर केशव प्रसाद मौर्य सड़क मार्ग से श्रावस्ती चले जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा की ओर से जन समस्याओं को गांव में ही जाकर निस्तारित करने के लिए शुरू की गई ग्राम चौपाल को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। बुधवार को संझवल में आयोजित ग्राम चौपाल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। इसको लेकर शनिवार को डीएम ने अमृत सरोवर व ग्राम चौपाल स्थल पर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ लालजी दूबे व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed