फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Additional class rooms will be built in 126 schools

Gonda News: 126 स्कूलों में बनेंगे एडिश्नल क्लास रूम

Thu, 07 Dec 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Additional class rooms will be built in 126 schools
गोंडा। जिले के शिक्षा क्षेत्र बेलसर
विज्ञापन

के ऐली-परसौली और पंड़रीकृपाल के सिसई को विद्यालय भवन की सौगात मिली है। इतना ही नहीं 124 विद्यालयों में 140 एडिश्नल क्लास रूम (एसीआर) बनाए जाएंगे।
इस पर कुल 8.71 करोड़ की लागत आएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 4.35 करोड़ रकम भेज दी गई है। निर्माण शुरू करने को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक की गई।
मौजूदा वक्त में जिले के 406 विद्यालय के भवन निष्प्रयोज्य घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में 70 के आसपास ऐसे विद्यालय भवन हैं तो समय से पहले निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए समुचित जगह नहीं है तो कई विद्यालय के बच्चे नजदीकी परिषदीय विद्यालय में शिफ्ट किए गए हैं। ऐसे में बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से भवन निर्माण के साथ ही फौरी तौर पर राहत देने के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण की मांग की जा रही थी। शासन स्तर से कुल 124 विद्यालयों में 140 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष (एसीआर) को स्वीकृति मिली है।
बेलसर ब्लॉक के ऐली-परसौली के अलावा पंड़रीकृपाल ब्लॉक के सिसई में दो नए विद्यालय भवन बनेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद बच्चों को सहूलियत मिलेगी।
बृहस्पतिवार की बीएसए प्रेमचंद यादव व डीसी (निर्माण) विद्याभूषण मिश्र ने तीन महीने में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
4.35 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
ऐली-परसौली व सिसई में प्रत्येक नए विद्यालय के भवन निर्माण में कुल लागत 23.33 लाख का आधा 11.69 लाख रुपये जारी किया है। दोनों विद्यालयों के निर्माण में 46.76 लाख की लागत की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए 5.89 लाख रुपये जारी किया गया है। ऐसे में विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्माण की पहली किस्त 4.35 करोड़ जारी की गई है। कुल 8.71 करोड़ रुपये लागत की स्वीकृति दी गई है।
बाढ़ में बह गया था स्कूल भवन
ऐली-परसौली के केवटाही गांव के विद्यालय का भवन बाढ़ में बह गया था। इसके अलावा पंड़रीकृपाल के सिसई में विद्यालय भवन काफी जर्जर था। इसीलिए इन दोनों स्थानों पर नए स्कूल भवन की स्वीकृति हुई है।




इन स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा-कक्ष
अधिकारियों के मुताबिक, सीतारामपुर ग्रांट, सिंगार घाट, बभनगांव, दुर्गापुरवा, गौरी जमादार, गांधीगंज, सोनौली पूरे अरजूवाइस, कोटखास, पिपराखुर्द, नारायणपुर मांझा, बारतारा-दो, तिवारी पुरवा, मसौलिया, गौर सिंह पुरवा, मौहार गोसाईंपुरवा, धनौहरी, हरदैयां, गुमदहा, हरदैय्यां, जगतपुर, बड़ी पंड़री, बगाही, वेदपुर मांफी, कलेना, करमडीह कलन-दो, बिनुहनी, लोहसिसा समेत कुल 124 विद्यालयों में 140 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाया जाएगा।



आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गई है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 124 विद्यालयों में 140 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनेगा तो वहीं दो नए विद्यालय भवन निर्माण कराए जाएंगे। तीन महीने निर्माण पूरा करने का समय दिया गया है। - प्रेमचंद यादव, बीएसए
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article