फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   action will on negligence

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Thu, 24 Sep 2015 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए सभी अफसर व कर्मी पूरी तरह से तैयार हो जाएं। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्यूटी में लगे सभी अफसर ग्राम प्रधान व सदस्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित तिथि में पूरा कराएं। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव कराने के लिए सभी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


विकास भवन स्थित कार्यालय में नवागत सीडीओ आईएएस अखंड प्रताप सिंह ने गुरुवार को पंचायत चुनाव से संबंधित विभागों के अफसरों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एनआईसी की वेबसाइट पर विभागीय कर्मियों की सूची तत्काल अपलोड करा दें जिससे कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित तिथि से कराया जा सके।
विज्ञापन


सीडीओ ने विकास भवन सभागार में ग्राम प्रधान व सदस्यों के आरक्षण की प्रक्रिया का निरीक्षण कर सभी अफसरों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नीतियों के अनुरूप ही आरक्षण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मनरेगा उपायुक्त शेषमणि सिंह से सीडीओ ने मनरेगा कार्यों का अपडेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोई भी बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत के खातों का प्रयोग आचार संहिता लागू रहने तक नहीं करेगा।

आचार संहिता लागू रहने के दौरान ग्राम पंचायतों के किसी भी खाते से राशि निकाली जाएगी तो संबंधित बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान जिम्मेदार होंगे।


एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता, डीडीओ शिवकुमार सिंह, पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव व डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह से सीडीओ ने पंचायत चुनाव से संबंधित तमाम बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed