{"_id":"616db584a8c862657706dd43","slug":"action-will-be-taken-on-warehouse-in-charge-order-for-arrest-of-outsider-gonda-news-lko600607991","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान गोदाम प्रभारी पर होगी कार्रवाई, बाहरी व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान गोदाम प्रभारी पर होगी कार्रवाई, बाहरी व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुजेहना में आवश्यक वस्तु निगम का गोदाम एक बाहरी युवक के चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने अमर उजाला में सोमवार के अंक में बाहरी युवक चला रहा मुजेहना का अनाज गोदाम शीर्षक से प्रकाशित खबर पर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाहरी व्यक्ति को गिरफ्तार कराने और एफआईआर करने के आदेश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा है। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के खबर की कतरन को आदेश के साथ संलग्न करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है कि सरकारी राशन के गोदाम पर बाहरी व्यक्ति से कार्य लिया जा रहा है। ऐसे मामले में गोदाम प्रभारी की भूमिका की जांच होगी और कार्रवाई होगी।
सोमवार को अमर उजाला ने मुजेहना गोदाम पर बाहरी व्यक्ति के दखल की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग की ओर से गोदाम प्रभारी की तैनाती है, लेकिन एफसीआई के चार गोदामों का डिस्पैच का चार्ज उनके पास होने के कारण वह मुजेहना गोदाम पर समय से नहीं पहुंच पाते।
रविवार को अनाज उठान करा रहे युवक ने सिर्फ इतना बताया कि वह गोदाम प्रभारी का रिश्तेदार है और प्रभारी ने उसे गोदाम की जिम्मेदारी सौंपी है। इस व्यवस्था से अनाज की कालाबाजारी पर रोक लगाने जैसी प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस खबर पर जिलाधिकारी के सख्त रुख से विभाग में खलबली मची रही।
मुजेहना गोदाम पर महेंद्र प्रताप सरोज की बतौर प्रभारी तैनाती है। उनको विभाग की ओर से कई कार्य सौंपे गए हैं। इसी बहाने वह अपने रिश्तेदार को जौनपुर से ले आए हैं। गोदाम पर जो व्यक्ति कार्य कर रहा है कि वह गोदाम प्रभारी का ही रिश्तेदार है।
विनय कुमार नाम की यह युवक जौनपुर जिले का रहने वाला है और इसी युवक को सरकारी अनाज के उठान और वितरण की जिम्मेदारी गोदाम प्रभारी ने सौंप रखी है। अब जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।