फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action will be taken on production and sale of chocolate containing stevia

Gonda News: स्टीविया युक्त चॉकलेट के उत्पादन व बिक्री पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on production and sale of chocolate containing stevia
गोंडा। शुगर फ्री के नाम पर खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले स्टीविया को चॉकलेट व कोको पाउडर में मिलाने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

स्टीविया का उपयोग अनेक खाद्य पदार्थों में किया जाता है, लेकिन चॉकलेट व कोको पाउडर में इसके इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण की ओर से बिक्री व उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अजीत मिश्र ने बताया कि अधिनियम में प्रतिबंध होने के चलते अगले आदेश तक इस पर रोक है। कन्फेक्शनरी, बेकरी शॉप, काफी शॉप, मिष्ठान भंडार, कैंटीन, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को इस संबंध में अवगत कराया जा रहा है। इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो टीम गठित कर छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी से 30 गुना ज्यादा मीठी है स्टीविया
स्टीविया को कृषि क्षेत्र में मीठी तुलसी कहा जाता है। इसकी मिठास चीनी से 30 गुना ज्यादा होती है। यह स्टेवियोल ग्लाइकोसाइड नामक गौगिक है। स्टीविया निर्मित 100 से ज्यादा उत्पाद स्वदेशी बाजार में उपलब्ध हैं। चॉकलेट, शीतलपेय के अतिरिक्त डेयरी कंपनियां, केक, बिस्कुट, मिठाई, शुगर फ्री टैबलेट आदि में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed