{"_id":"6830b5f4ee4c826a770c8b25","slug":"action-will-be-taken-on-other-businesses-instead-of-industry-gonda-news-c-100-1-slko1028-138206-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उद्योग की जगह दूसरे कारोबार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उद्योग की जगह दूसरे कारोबार पर होगी कार्रवाई
Fri, 23 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में उद्योग की आड़ में कोई और कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई गतिविधियां पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई तय होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दिया। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग, श्रम व व्यापार बंधुओं की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
बैठक में डीसी उद्योग बाबूराम ने बताया कि जिले में जांच के दौरान कुछ उद्योग बंद पाए गए हैं या उनके स्थान पर दूसरा व्यवसाय होता मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उद्योग के लाइसेंस को निरस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही उसे बैंकों एवं अन्य अधिकारियों को अग्रसारित किया जाए। डीएम ने कहा कि उद्योग बंधुओं, व्यापार बंधुओं व श्रम बंधुओं की समस्याओं का समाधान समय से कराएं।
बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए एलडीएम को निर्देश दिए कि जिन-जिन बैंकों में आवेदन लंबित हैं उन सभी आवेदनों की कार्रवाई पूर्ण करते हुए निस्तारित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दिया मांगपत्र
बैठक के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एक मांग पत्र भी डीएम को सौंपा गया। इसमें अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने मांग की कि नजूल संपत्ति को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाए ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न न हो। इसके साथ ही गुरुनानक चौराहा से गुड्डूमल चौराहा तक सुंदरीकरण कार्य पूरा कराने, सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी की।