फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Achievements were counted along with giving information about the schemes

Gonda News: योजनाओं की जानकारी देने के साथ गिनाईं उपलब्धियां

Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Achievements were counted along with giving information about the schemes
गोंडा। वेंकटाचार्य क्लब में सरकार के आठ साल पूरे होने पर दूसरे दिन बुधवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के साथ ही सरकार के आठ साल की उपलब्धियों को भी गिनाया गया। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का स्वरूप बदल गया हैे। परिषदीय विद्यालय के बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक डॉ. आरपी सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य ने बताया कि आयुष्मान योजना ने गरीबी-अमीरी की खाईं को पाटने की कोशिश कर रही है। पांच लाख रुपये का गरीबों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। आठ सालों में अस्पतालों की सूरत बदल चुकी है। महिला समूह की मनीषा मिश्रा ने स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



कम लागत में तैयार किया सेंसर



जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के बच्चों ने जहां कम लागत में सेंसर का मॉडल पेश किया। बताया कि सेंसर के सामने आते ही दरवाजा खुलने व बंद होगा। खास बात यह है कि तीन सौ की लागत में मॉडल तैयार किया गया है। इसी तरह से फैशन डिजाइन और स्विंग टेक्नोलॉजी के बच्चों ने कम लागत में सामान्य कपड़ों पर डिजाइन की मदद से कैसे बेहतर हो सकता है, का मॉडल पेश किया। इस अवसर पर विजय कुमार, अभय जीत सिंह, दिनेश चौधरी, हनुमान प्रसाद, साक्षी और छाया समेत अन्य अनुदेशक व विद्यार्थी मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed