फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused in custody in case of suicide of teenage girl after rape

Gonda News: दुष्कर्म के बाद किशोरी के जान देने के मामले में आरोपी हिरासत में

Fri, 15 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused in custody in case of suicide of teenage girl after rape
खरगूपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र खरगूपुर के एक गांव में बुधवार शाम दुष्कर्म के बाद किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

खरगूपुर इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि भंगहा गांव के मजरा कुर्मी निवासी आरोपी दीनदयाल उर्फ निरहू वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी दीनदयाल को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा पीड़ित व आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर किशोरी के जान देने की बात कही है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed