फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,road,gonda,truck

Gonda News: मौरंग लदा ट्रक पलटा, शहीद की प्रतिमा व पशु अस्पताल क्षतिग्रस्त

Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
accident,road,gonda,truck
फोटो-5-गोंडा के बालपुर में कटरा मोड़ पर पशु अस्पताल में घुसा ट्रक। -संवाद - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में मंगलवार सुबह मौरंग लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर शहीद स्मारक व पशु अस्पताल के पिलर को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसे में कटरा मोड़ के पास लगी अमर शहीद सुनील तिवारी की प्रतिमा व पशु अस्पताल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत करके ट्रक का शीश तोड़कर चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। घायल क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करनैलगंज की चौकी बालपुर के पास कटरा मोड़ पर सुबह 8 बजे मौरंग लदा ट्रक मुख्यालय की तरफ जा रहा था। कटरा मोड़ पर ही खड़ी बलरामपुर डिपो की बस का चालक वाहन को मोड़ने लगा। इस बीच अचानक बस को देखकर ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। जिसकी चपेट में आने से कटरा मोड़ के पास स्थापित अमर शहीद सुनील तिवारी की प्रतिमा व उसके पीछे स्थित पशु अस्पताल आ गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना कटरा बाजार के बरुई गांव निवासी चालक कैलाश यादव बस लेकर बस स्टेशन जा रहा था। तभी अचानक ट्रक आया गया, जिससे हादसा हो गया। लोगों ने ट्रक के चालक राजू को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्लीनर विक्की को भी निकाला गया। बालपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि क्लीनर को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी को होता कार्यक्रम
अमर शहीद लांस नायक सुनील तिवारी का अंतिम संस्कार विरतिया गांव के बाग में 12 साल पहले किया गया था। जहां आज तक उनके सम्मान में शौर्य स्तंभ नहीं बनाया गया। बालपुर व हरसिंहपुर के लोगों ने कटरा मोड़ पर सड़क किनारे पशु अस्पताल के सामने जो प्रतिमा लगवाई थी वह भी मंगलवार की सुबह धराशायी हो गई। क्षेत्र के लोग 4 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed