{"_id":"62c71e994953344b631f7e9e","slug":"accident-river-two-student-gonda-news-lko638597013","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेढ़ी नदी में डूबने से दो बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेढ़ी नदी में डूबने से दो बालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा में तरबगंज के सेझिया प्रभुपुरवा में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेझिया के प्रभु पुरवा में बुधवार को टेढ़ी नदी में नहाने गए दो बालक लापता हो गए। शाम तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देररात नदी के पास उनके चप्पल, साइकिल व कपड़े देखे गए। वहीं पर दोनों का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि नहाते समय दोनों बालक डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के सेझिया प्रभुपुरवा निवासी कन्हैया का पुत्र कृष्णा (13) और नरेंद्र का पुत्र सत्यम (12) बुधवार दोपहर घर से टेढ़ी नदी में नहाने निकले थे। देरशाम तक जब दोनों घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात नदी के पास साइकिल, चप्पल व कपड़े देखे गए। वहीं नदी में दोनों किशोरों का शव उतराता पाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि नहाते समय डूबने से दोनों किशोरों की मौत हुई है। बता दें कि सत्यम नारायण पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। जबकि कृष्णा भी पांचवीं का छात्र था, वह प्राथमिक विद्यालय रेतादल में पढ़ रहा था।
चीत्कार से गूंजा गांव
सेझिया के प्रभुपुपरवा गांव में जैसे ही दोनों बालकों के मौत की सूचना मिली तो हर कोई अवाक रह गया। परिजन नदी की ओर भागे। वहीं, घर में चीख-पुकार मच गई। दो परिवारों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। हर किसी की जुबान से बस यही निकाला कि यह क्या हो गया। दोनों की मां चीख-चीखकर कह रही थीं कि कृष्णा और सत्यम को रोका गया, लेकिन वह नहीं माने। वह काल के क्रूर चक्र को कोसती रहीं।