{"_id":"629b997c6cc09b3995638a30","slug":"accident-gonda-news-lko63373072","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र के माधवपुर चौकी अंतर्गत ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामला थाना क्षेत्र के अवस्थी पुरवा नरायनपुर कला का है।
प्रधान प्रतिनिधि नियामत उल्लाह के मुताबिक बगीचे में चालक जैसे ही ट्रैक्टर स्टार्ट कर चला कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पास में ही तख्ते पर लेटे कुलदीप (25) व उसके बच्चे निशांत (2) को रौंद दिया। वहीं पास में बैठी कुलदीप की पत्नी निशा भी उसकी चपेट में आ गई। ट्रैक्टर में बंधा कल्टीवेटर कुलदीप के गले में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मां-बेटे घायल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल मे चल रहा है।
चालक ट्रैक्टर मालिक का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है जो दूसरे जनपद का रहने वाला है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। चौकी की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)