{"_id":"62376bb0170139519529aa5c","slug":"accident-gonda-news-lko6223914171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गौराचौकी-बभनान मार्ग पर साबरपुर बाजार के पास रविवार की देरशाम गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राला छोड़कर फरार हो गया। युवकों की मौत से गुस्साए लोग युवकों के परिजनों के साथ बाजार में धरने पर बैठ गए। मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और धरना समाप्त हुुआ।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के बकदर ग्रन्ट गांव के रहने वाले सनोज कुमार (20) पुत्र रामविलास व अर्जुन कुमार (22) पुत्र राम प्रकाश बाइक से रविवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के ही भगवानपुर गांव में होली मिलने गए थे। होली मिलन के बाद दोनों देरशाम तकरीबन सात बजे घर लौट रहे थे। दोनों गौराचौकी-बभनान मार्ग पर साबरपुर के बनकटवा बाजार गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ट्राला के चक्के के नीचे चले गए। ट्राला के नीचे दबकर दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवकों की मौत से गुस्साए लोग बगदर गांव के रहने वाले अनिल पांडेय की अगुवाई में युवकों के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। लोग गन्ने की ओवरलोडिंग को लेकर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ संजय तलवार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने तक जाकर धरना समाप्त हुआ।