फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

मातम में बदलीं होली की खुशियां, छह लोगों की मौत से घरों में कोहराम

Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
गोंडा। फागुनी गीतों के बीच शुक्रवार को लोग रंगों में सराबोर थे। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली की खुशियों के बीच छह परिवारों में मातम छा गया। जहां लोग अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे, वहीं हादसे में अपनों के मौत की सूचना से उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। छह लोगों की मौत से सभी के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा-डेहरास मार्ग पर रेशम फार्म के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बानेपुरवा खरगू चांदपुर गांव निवासी संजू सिंह पुत्र जमुना सिंह, महेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह , लोखड़िया बेलवा नोहर गांव निवासी मोहित तिवारी पुत्र राम प्रवेश तिवारी, दूसरी बाइक पर सवार गुलाम पुरवा गांव के निवासी सुरेंद्र तिवारी पुत्र प्रहलाद, बक्सी पुरवा करनपुर गांव निवासी महादेव यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद और अमरीश तिवारी पुत्र मुरारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक के नीचे दबे लोगों को उठाया और कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने अमरीश तिवारी (45) और महेश सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लालता प्रसाद (27)निवासी जिआऊपुरवा मोहनपुर असधा किसी काम से इटियाथोक की तरफ आ रहे थे। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर परसिया बहोरीपुर गांव के पास पहुंचा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में लालता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर बहलोलपुर के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार ने मुख्यालय की तरफ से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि परसपुर निवासी सुशील सोनी (25) स्टेशन रोड इटियाथोक स्थित अपनी ससुराल आ रहा था। रास्ते में बहलोलपुर के पास हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गांव के गड़रियन पुरवा निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र संते शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से मजदूरी करने के लिए नवाबगंज बाजार जा रहा था। अयोध्या मार्ग पर कटी तिराहा के समीप अच्छन पेंट की दुकान के सामने पीछे से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अशोक के पुत्र कुंदन की तहरीर पर कार चालक पंकज कुमार गुप्ता पुत्र घनश्याम निवासी राधाकुंड कोतवाली नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चालक समेत कार को थाने ले आई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के सैयापुर गांव निवासी धीरज वर्मा (60) पुत्र मंगरे शनिवार की सुबह साइकिल से जमुनिया बाग बाजार आया था। कुछ देर बाद वह घर वापस लौट रहा था। तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामभारी गांव निवासी राहुल (25) पुत्र श्रीनिवास अपने साथी अमर कश्यप (20) के साथ बाइक पर सवार होकर होली खेलने सोनी गुमटी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक से टकरा कर घायल हो गए। धानेपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग के रेतवागाड़ा रेहरा मोड़ पर पर शुक्रवार को बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया। जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। लखनऊ हाईवे पर स्थित एससीपीएम चौकी के पास शुक्रवार शाम मवेशी से टकराकर बाइक सवार कोतवाली करनैलगंज के बसेहिया निवासी तिलकराम पुत्र अमरिका घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि वह मुख्यालय से घर लौट रहे थे। खरगूपुर थाना क्षेत्र के चौव्वा निवासी अमित दीक्षित पुत्र मनोज शुक्रवार शाम आर्यनगर बाजार के पास कार की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी रामचेले पुत्र रक्षाराम शुक्रवार शाम कपूरपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था तभी सामने साइकिल सवार आ गया। उसी को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई।जिससे वह घायल हो गया। रंगों के त्यौहार में छह लोगों की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गई। सभी के घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed