फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

सड़क हादसे में तीन की मौत, गड्ढे में गिरी फॉर्च्यूनर

Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पहला हादसा, गुरुवार की रात्रि में करीब साढ़े दस बजे कस्बे के कालीकुंड मंदिर निवासी सचिन चौहान (30) पुत्र विंदेश्वरी प्रसाद चौहान बाइक से बाजार से घर की तरफ जा रहे थे। नवाबगंज अयोध्या राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गोंडा की ओर से गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में सचिन चौहान को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए अयोध्या जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई।
दूसरी हादसा, ढेमवा पुल के पास हुई। जहां पर अयोध्या के फैजाबाद निवासी तीन लोग फार्च्यूनर कार से सोहावल से रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे बेलसर प्रमुख से मिलने उनके घर जा रहे थे। घना कोहरा की वजह से ढेमवा पुल के आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गहरे खाईं में गिरकर पानी में डूब गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ढेमवा चौकी की पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को निकलवाया लेकिन तब तक गोपाल गुप्ता (33) की मौत हो गई। विमल जायसवाल और विजय गुप्ता को गंभीर हालत में सोहावल सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तीसरी घटना, बस्ती सीमा पर घघउवा पुल के पास की है। क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह ने बताया कि उनके गांव निवासी राजेश मिश्रा (27) पुत्र रामगोपाल गुरुवार की रात्रि में ट्रक में बालू लेकर बस्ती की तरफ जा रहे थे। गोंडा बस्ती सीमा पर फोरलेन हाईवे पर बने घघउवा पुल के पास ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे दबने से मौत हो गई। कस्बा चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि कस्बे में हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन अभी थाने कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि ढेमवा चौकी इंचार्ज सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम अयोध्या में हुआ है। फर्च्यूनर गाड़ी को क्रेन से बाहर निकलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed