{"_id":"63c4383a19014c26b71ee41d","slug":"accident-gonda-dead-gonda-news-lko666730268-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ढेमवा घाट पुल से गिरा बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ढेमवा घाट पुल से गिरा बाइक सवार युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अयोध्या से दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में आ रहा एक बाइक सवार युवक शनिवार रात ढेमवाघाट पुल के नीचे गिर गया। जिससे सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के सारी पांडेय पुरवा निवासी शिवपूजन पांडेय ने बताया कि उसका भाई जयचंद पांडेय (48) शनिवार रात गोंडा के रहने वाले अपने एक दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में जाने के लिए कहकर बाइक से निकला था। नवाबगंज के समीप ढेमवाघाट पुल के पास वह पहुंचा था तभी सड़क पर गड्ढा होने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत पुल के नीचे गिर गया। आस-पास के लोगों को जब हादसे की जानकारी हुई तो उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी ढेमवाघाट पीसी गुप्ता ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे हादसे के समय उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)