फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,five death

सड़क हादसों में महिला समेत पांच की मौत, दो घायल

Wed, 13 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident,five death
फोटो-13-गोंडा में मोतीगंज के फरेंदा चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बुधवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर फरेंदा चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों मजदूरों की ही मौत हो गई। वहीं, मनकापुर-झिलाही मार्ग पर सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। तीसरे हादसे में मसकनवा-सिकंदरपुर मार्ग पर फुटहिया बाजार में ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली घटना, दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर बुधवार की सुबह मोतीगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा चौराहे पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। मोतीगंज थाना क्षेत्र के इमलिया नई बस्ती गांव के निवासी अरुण कुमार (21) पुत्र राम भजन की मौके पर ही मौत हो गई। सदानंद (20) पुत्र बृज मोहन व प्रदीप कुमार (18) पुत्र सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान सदानंद और प्रदीप कुमार की भी मौत हो गई। रामभजन निवासी नई बस्ती इमलिया महेवा गोपाल थाना मोतीगंज ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बेटा अरुण मजदूरी करने के लिए बाइक से दो लोगों के साथ मनकापुर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने फरेंदा पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि, सदानंद व प्रदीप की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रामभजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना, मनकापुर के मझेरिया गांव निवासी ग्राम चौकीदार बुधराम उर्फ भीम पुत्र मेला राम ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि मनकापुर-झिलाही मार्ग पर स्थित आवास से मंगलवार की शाम को उनकी मां राजपति (60) घर से निकल कर सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच मनकापुर-से गोंडा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इसके बाद बाइक छोड़ कर फरार हो गया। जिससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उनको सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बाइक को कोतवाली लाया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना, मसकनवा चांदनी चौक-अयोध्या मार्ग पर महुलीखोरी गांव के पास अयोध्या से मसकनवा की तरफ जा रहे मालकवाहक टेंपो व ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया। दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी मुकेश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान बिज्जू सिंह पुत्र फूलाराम निवासी तोगावास चुरू, राजस्थान के रूप में हुई है। एक घायल की पहचान घासीराम पुत्र लक्ष्मण राव के रूप में हुई है। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान कराई जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बिज्जू सिंह राजस्थान का रहने वाला था। वह अपने साथियों के साथ क्षेत्र में रहकर पीओपी का काम कराता था। तीनों लोग टेंपो से पट्टी व डिस्टंपर लेकर अयोध्या से मसकनवा की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को सूचना दी गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed