फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,crime,canal

नहर में गिरी कार, व्यवसायी की मौत

Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident,crime,canal
रुपईडीह (गोंडा)। ससुराल से लौट रहे गल्ला व्यवसायी की कार अनियंत्रित होकर सेवरहा चौराहा मरसड़ी पुल के पास सरयू नहर में जा गिरी। रविवार की दोपहर उसका शव खरगूपुर थाना क्षेत्र के पिपरा चौबे-परसा गांव के पास नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहराइच जिले के पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के कस्बा गिलौला निवासी प्रमोद कुमार मिश्र (54) थाना पयागपुर के सनवाहे गांव अपने ससुराल गया था। शनिवार देररात कार से घर जा रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सेवरहा चौराहा मरसड़ी पुल के पास कार अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी। सूचना पर थाने की पुलिस ने नहर से कार को बाहर निकलवाया, लेकिन गल्ला व्यवसायी का कोई पता नहीँ चला। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। काफी तलाश की गई, लेकिन गल्ला व्यवसायी का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार की सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के के पिपरा चौबे-परसा गांव के पास सरयू नहर में ग्रामीणों ने एक शव शव उतराता देेखा तो इसकी सूचना आर्यनगर कस्बा चौकी प्रभारी मानेंद्र सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर नहर से शव को बाहर निकलवाया और उसके पास से मिले कागजात के आधार पर थाना पयागपुर की पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पयागपुर राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और व्यवसायी के परिवार वालों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed