{"_id":"62e427573023205e2149cafe","slug":"accident-body-gonda-news-lko641780583","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार की युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार की युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-5-गोंडा नगर के आंबेडकर चौराहे के पास दुर्घटना के बाद पड़ी बाइक। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के आंबेडकर चौराहे पर शुक्रवार शाम अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर से कूदकर भाग निकला। पुलिस ट्रेलर को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोकलपुर के मजरा परवनिया निवासी अतुल शुक्ला (25) शुक्रवार शाम बाइक से आंबेडकर चौराहा स्थित कौशल तिवारी के फोटो स्टूडियो पर आया था। यहां से वह कौशल तिवारी के बेटे अंकित तिवारी (26) के साथ बाइक से टामसन चौराहे की तरफ जाने के लिए निकले थे। इसी बीच चौराहे पर लखनऊ की ओर से आ रहे मौरंग लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे अतुल की ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर से कूदकर मौके से भाग निकला। कोतवाली पुलिस परिजनों को समझाने के बाद ट्रेलर को कोतवाली ले आई। (संवाद)
विज्ञापन
ड्यूटी थी यातायात संचालन की, छांव में कर रहे थे आराम
- शहर के प्रमुख चौराहों समेत आंबेडकर चौराहे पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिपाही व पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी थी। मगर ट्रैफिक सिपाही व पीआरडी जवान ड्यूटी के बजाय आस-पास की दुकानों पर आराम फरमा रहे थे। यह नजारा हर रोज देखने को मिलता है। सिर्फ चौराहों की ओर आने वाली अधिकारियों की गाड़ियां देखकर ड्यूटी में तैनात जवान अलर्ट मोड में आते हैं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पुलिस की लापरवाही से 20 मिनट पड़ा रहा शव
- आंबेडकर चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लापरवाही सामने आई है। यहां सिविल लाइंस चौकी पुलिस तो पहुंची, लेकिन चौकी प्रभारी की लापरवाही से युवक का शव तकरीबन 20 मिनट तक सड़क पर ही पड़ा रहा। मुख्य चौराहा होने के चलते लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मेन चौराहे पर ही ट्रेलर खड़ाकर चालक भाग निकला। बाद में कुछ लोग ट्रेलर में तोड़फोड़ करने लगे। नगर कोतवाल ने पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने पुलिस के वाहन से शव को भिजवाया।
30 मिनट तक चौराहे पर लगा रहा जाम
आंबेडकर चौराहे पर हादसे में एक युवक की मौत के बाद जिस ट्रेलर से हादसा हुआ। उसके खड़े हो जाने से चौराहे पर जाम लगा गया। हालांकि चौराहे पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी थी। मगर वाहन सवारों के रुक जाने से तकरीबन आधे घंटे तक चौराहे पर जाम लगा रहा। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल नगर ने जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।