फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Abir-gulal flew in abundance, Fagua songs echoed

Gonda News: खूब उड़े अबीर-गुलाल, गूंजे फगुआ गीत

Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flew in abundance, Fagua songs echoed
बेलसर के लौव्वा टेपरा में आयोजित गोली मिलन समारोह में मौजूद लोग। स्रोत: किसान उत्पादक संगठन
गोंडा। बेलसर के लौव्वा टेपरा स्थित किसान उत्पादक संगठन एचीवर फॉर्मर फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग, अबीर-गुलाल और गीत-संगीत के बीच पूरे क्षेत्र में उत्साह व उमंग का माहौल रहा। अयोध्या से आए महंत दद्दन महाराज ने भगवान का पूजन करके समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। एफपीओ के चेयरमैन कुलदीप मिश्र ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से गांवों में आपसी भाईचारा और मजबूत होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार शिवपूजन शुक्ल ने फगुआ गीतों पर पारंपरिक चौताल प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान नान बच्चा पांडेय, पवन मिश्र, रामसरन मिश्र, बच्चाराम यादव, विनोद पांडेय, खनक मिश्रा, मनीष तिवारी, मुकेश शुक्ल, फूल बाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed