फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Abhyudaya scheme will enhance the future of poor students

अभ्युदय योजना से गरीब विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य

Mon, 15 Feb 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya scheme will enhance the future of poor students
गोंडा। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले युवाओं के लिए अभ्युदय योजना का शुभारंभ सोमवार को कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से ऑनलाइन योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं मंडल स्तर पर लाल बहादुर शास्त्री स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी शैलेश कुमार पांडेय तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। मण्डल में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभी तक कुल 344 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिन्हें नि:शुल्क साक्षात्कार प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण व सलाह प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडल में सबसे अधिक सिविल सेवा परीक्षा व पीसीएस के लिए 240 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त जेईई में 39, नीट में 53 तथा एनडीए व सीडीएस में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ऑन लाइन माध्यम से प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें प्रेरित किया गया।
देवीपाटन मंडल में मंगलवार 16 फरवरी से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण होगा। इसके साथ ही ऑन लाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि यह योजना युवाओं का स्वर्णिम भविष्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर तीन प्रशिक्षण केन्द्र एलबीएस पीजी कॉलेज, आईटीआई और पालीटेक्निक को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला जनपद का कोई भी छात्र-छात्रा एलबीएस पीजी कॉलेज में आकर तैयारी कर सकेगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है।
इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर छात्रों को सेलेबस एवं क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त केके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रशिक्षु एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, उपनिदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, पीओ डूडा विनोद सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षण अरूण त्रिपाठी, कालेज की प्राचार्या डॉ. वंदना सारस्वत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश प्रजापति, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश दूबे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed