फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man was attacked by an ax

कुल्हाड़ी से हमलाकर युवक की हत्या

Wed, 17 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked by an ax
मसकनवा (गोंडा)। आम का पौधा काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

घटना छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर का है। जहां गांव के महेश तिवारी व राघवेंद्र तिवारी के बीच खेत में लगे आम के पेड़ को काटने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर बुधवार की सुबह राघवेंद्र ने महेश तिवारी (45) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें महेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेश के पुत्र विकास तिवारी ने थाने में तहरीर दी है कि गांव के राघवेंद्र तिवारी ने खेत में लगे आम का पौधा काट दिया था। जिस पर उसके पिता महेश तिवारी मना करने गये तो उन्हें कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। गुहार मचाने पर विकास और उसकी मां मिथलेश बचाने दौड़ी तो उन्हें भी मारा पीटा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर छपिया पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले गये। जहां गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण जिला चिकित्सालय गोंडा रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसओ संजय तोमर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर भादवि की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे 304 की धारा में परिवर्तित किया जा रहा है। आरोपी फरार है, पुलिस की दबिश जारी है। मृतक महेश तिवारी के विकास, विशाल दो पुत्र व एक बेटी अस्मिता है। पिता भगौती प्रसाद, मां बिंदू व पत्नी मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सूरत में प्राइवेट कंपनी काम करता था। करीब एक महीने पहले घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed