{"_id":"5f74bf4d8ebc3e8cba6c35f2","slug":"a-young-man-shot-dead-in-the-envy-of-the-ground-gonda-news-lko5428188120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। जमीन की रंजिश में मंगलवार की देर रात रामपुर टेंगरहा गांव में एक युवक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह परिवार वालों को हत्या की जानकारी हो सकी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में युवक की पत्नी ने थाना तरबगंज में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव की रहने वाली आशा देवी ने बताया कि उसके पति मनोज कुमार पांडेय (35) पुत्र जंगली प्रसाद पांडेय की इसी गांव के रहने वाले अनिल कुमार से जमीन की रंजिश चल रही थी। आशा के मुताबिक 26 सितंबर को जमीन की रंजिश को लेकर उसके पति की अनिल से कहासुनी हो गई थी। जिस पर अनिल ने अपने साथियों संग मिलकर उसे मारापीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। आशा देवी ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी लोगा खाना खाने के बाद सो गए थे।
उसके पति भी सोने चले गए थे। आरोप है कि तभी देर रात अनिल ने अपने साथियों संग मिलकर उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब उसे जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले में आशा देवी ने थाना तरबगंज में अनिल समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि आशा देवी की तहरीर पर अनिल समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला किशोर
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र में करनपुर गांव के समीप एक किशोर बुधवार की सुबह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली एक 17 वर्षीय किशोर को गोंडा-कटहा मार्ग स्थित करनपुर ग्राम सभा के रेशम फार्म के पास बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है। इसी सूचना पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि उसे किसी कोई नशीला पदार्थ खिला दिया है। मगर नशे की हालत में वह अपना नाम भी नहीं बता सका।