फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man preparing for the army was trampled by a truck, died

सेना की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man preparing for the army was trampled by a truck, died
गोंडा। सेना भर्ती के लिये सुबह दौड़ कर तैयारी कर रहे इंटर के एक छात्र एक अज्ञात ट्रक के नीचे आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बसंतपुर, डेलयीपुरवा निवासी रोहित यादव (20) पुत्र राजेंद्र यादव तुलसी स्मारक इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। वह सेना भर्ती के लिये तैयारी भी कर रहा था। प्रति दिन की भांति सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे वह अन्य लड़कों के साथ परसपुर से करनैलगंज की तरफ सड़क के किनारे दौड़ लगा रहा था।
विज्ञापन

परसपुर से करनैलगंज जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने उसे तत्काल उपचार के लिये सीएचसी परसपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना घर पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के मामा ग्राम धनौरा निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा एक बहन है, जिसकी शादी हो गयी है। मृतक के पिता लुधियाना में रहते हैं। घटना की सूचना पाकर वहां वहां से आ रहे हैं।

तुलसी स्मारक इंटर कालेज परसपुर के व्यायाम शिक्षक राजेश प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह ने बताया कि रोहित यादव उसके विद्यालय में इंटर का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक रोहित यादव के मामा के लड़के मुन्ना यादव की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed