{"_id":"5f0200c58ebc3e431c23678b","slug":"a-young-man-fell-in-the-canal-due-to-foot-slipping-and-died-due-to-drowning-gonda-news-lko529321213","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से नहर में गिरे युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से नहर में गिरे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। धान बैठाने के बाद हाथ धोने के लिए नहर में गए युवक का पैर फिसल जाने से युवक की नहर में डूब कर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हटही की है। यहां के निवासी अजय कुमार (18) पुत्र राजित राम अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। रोपाई करने के बाद हाथ धोने के लिए खेत के बगल में चल रही नहर के किनारे चला गया।
यहां उसका पैर फिसल गया जिससे वह सीधे बह रही नहर में चला गया जिसमें उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर राजस्व कर्मियों की टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।