फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man dies after being hit by a tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young man dies after being hit by a tractor
गोंडा। उमरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवम नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी उदयभान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के पकड़ी नदावा निवासी मिश्रीलाल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उनका बेटा शिवम अपने दोस्त उदयभान के साथ बाइक से कौड़िया बाजार जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में दोनों गन्ना लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कटरा बाजार ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे का इलाज चल रहा है। कौड़िया थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed