{"_id":"6ab6b7c0d20627069e0461e2","slug":"a-special-train-will-run-via-gonda-during-the-festival-gonda-news-c-100-1-slko1026-166764-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: त्योहार में गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: त्योहार में गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Fri, 25 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच वाया गोंडा साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर विशेष ट्रेन के सात फेरे होंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन गोंडा जंक्शन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी। गोरखपुर 14:40 बजे पहुंचेगी। फिर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
वापसी में 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर विशेष ट्रेन 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 08:25 बजे रवाना होकर 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार और एसएलआर/डी के दो समेत 20 कोच होंगे।