{"_id":"67eed926980d0ac1a500ee46","slug":"a-son-returning-with-medicine-for-his-father-died-in-an-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-135146-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिता की दवा लेकर लौट रहे बेटे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिता की दवा लेकर लौट रहे बेटे की हादसे में मौत
Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर बुधवार रात अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे भंगहा गांव निवासी बाइक सवार सुरेश कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव निवासी केशरी ने बताया कि उनके पुत्र सुरेश कुमार (38) गुजरात के राजकोट में रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार को ही वह गुजरात से घर लौटे थे। बुधवार शाम सुरेश उनकी दवा लाने के लिए बाइक से खरगूपुर बाजार गए थे। वहां से लौटते समय रात नौ बजे खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर गांव के समीप स्थित महाराज बली मंदिर के पास सुरेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों की सूचना पर सुरेश को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता ने केशरी ने बताया कि बेटे ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसलिए सिर में गंभीर चोट आई थी।
सुरेश के परिवार में पिता केशरी, माता पतरका देवी, पत्नी कमला देवी, बेटा दीपक (14), बेटी बेबी (8) व अंजली (4) हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
मसकनवा (गोंडा)। गौराचौकी मार्ग पर हथियागढ़ बाजार के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार लोथरपुर गांव निवासी रहमत अली (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियागढ़ चौकी प्रभारी अंगद सिंह ने बताया कि रहमत को सीएचसी बभनजोत पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)