फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A Pulse Polio awareness rally will be held today.

Gonda News: आज निकलेगी पल्स पोलियो जागरूकता रैली

Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A Pulse Polio awareness rally will be held today.
गोंडा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होने वाली रैली के माध्यम से लोगों को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। रविवार को जिलेभर में विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 5.77 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को पोलियो उन्मूलन अभियान की जानकारी दी और प्रत्येक बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 365 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुइनुद्दीन चिस्ती ने बताया कि रविवार को पहले दिन जिले में 1980 फिक्स्ड बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए 1171 हाउस-टू-हाउस टीमें घर-घर भ्रमण करेंगी। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 75 ट्रांजिट तथा दूरस्थ क्षेत्रों में 45 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed