{"_id":"65d100a750fd446d690ff6a4","slug":"a-pair-of-special-passenger-trains-ran-for-gonda-balrampur-gonda-news-c-100-1-slko1028-113023-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा-बलरामपुर के लिए चली एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा-बलरामपुर के लिए चली एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
Sun, 18 Feb 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए 19 फरवरी तक गोरखपुर से वाया बलरामपुर व गोंडा होकर बहराइच के बीच एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के अनुसार, स्पेशल ट्रेन (05127/05128) गोरखपुर से शाम 4:05 बजे चलकर सायं 7:23 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी।
फिर रात 8:00 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन चलकर रात 9:00 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से 10:30 बजे रात में बहराइच पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह से बहराइच से सुबह 5:00 बजे चलकर गोंडा सुबह 6:25 बजे, फिर बलरामपुर सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर गोरखपुर सुबह 11:25 बजे पर पहुंचेगी।