फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A joint team will conduct surprise inspections at KGBVs every month

Gonda News: केजीबीवी में हर महीने संयुक्त टीम करेगी औचक जांच

Sat, 25 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
A joint team will conduct surprise inspections at KGBVs every month
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए अब हर महीने औचक जांच होगी। इसके लिए सीडीओ दयानंद प्रसाद ने महिला और पुरुष अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर प्रत्येक माह स्कूलों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा एवं पोषण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने और प्रत्येक समीक्षा बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी कहा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने तथा फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयों में नामांकन, छात्र उपस्थिति, डीबीटी, मध्याह्न भोजन, शिक्षण गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक पात्र छात्र तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे और शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे। जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन वितरण, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed