{"_id":"69a5caaaa5ac5a7ed504b27c","slug":"a-gift-to-villagers-before-holi-16-roads-to-be-built-at-a-cost-of-rs-3499-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-153405-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: होली से पहले ग्रामीणों को सौगात, 34.99 करोड़ से बनेंगी 16 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: होली से पहले ग्रामीणों को सौगात, 34.99 करोड़ से बनेंगी 16 सड़कें
Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में होली से पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-2 और प्रांतीय खंड की छह-छह और निर्माण खंड-1 की चार सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के बाद पहली किस्त जारी कर दी गई। इससे जहां जल्द काम शुरू करने के लिए जरूरी कवायद शुरू की जाएगी। वहीं, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों को मिलाकर कुल 16 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। कुल 34.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही काम शुरू करने के लिए 3.34 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इससे न सिर्फ 53.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण और पांच साल तक अनुरक्षण कार्यों को भी शामिल किया गया है।
इसमें राम नगर बनकट का मजरा शुकुल पुरवा, पसका से हरदिहाडीह होते हुए रघुपुरवा, छपिया मंदिर मार्ग से नेवादा आदि मार्गों को शामिल किया गया है। रामनगर बनकट के शुकुल पुरवा निवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामवासी प्रधान प्रतिनिधि विभांशु शुक्ल, जितेंद्र कुमार शुक्ल, हरेंद्र शुक्ल, सुखदेव शुक्ल, उमेश, गौरव, मकरंद, अंकित, पिंटू, बब्बू, गुड्डू, ब्रह्मेश शुक्ला, राकेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
231 सड़कों के लिए जारी किए 41.54 करोड़ रुपये
अधिकारियों ने बताया कि देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले में 231 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में 41.45 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। इससे न सिर्फ काम में तेजी आएगी बल्कि जल्द काम पूरा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर का कहना है कि सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।