फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A father died in an accident before his daughter's departure

Gonda News: बेटी की विदाई से पहले हादसे में पिता की मौत

Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A father died in an accident before his daughter's departure
भीखू गौतम। फाइल फोटो 
रुपईडीह (गोंडा)। खरगूपुर इलाके में मंगलनगर चौराहे के पास रविवार शाम लालापुरवा निवासी भीखू गौतम (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटी की विदाई के लिए सामान लेकर आर्यनगर बाजार से लौट रहे थे। तभी बहराइच की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। भीखू को आर्यनगर पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धनुषधर पांडेय ने बताया कि भीखू की बेटी की शनिवार को शादी थी। रविवार को विदाई के लिए गद्दा, चादर और लाई लेने के लिए वह एक रिश्तेदार के साथ बाइक से आर्यनगर गए थे। जहां से लौटते समय कार की चपेट में आ गए। पिपरा बाजार चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है कि मौके से कार बरामद की गई है। चालक भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भीखू के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह छोटी बेटी की विदाई की तैयारी में लगे थे, इससे पहले ही हादसे में उनकी जान चली गई। ऐसे में शादी के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed