{"_id":"682f64ca65344225040ae3f4","slug":"a-100-day-campaign-will-be-run-to-find-tb-patients-gonda-news-c-100-1-gon1001-138117-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टीबी मरीजों को खोजने के लिए चलेगा 100 दिन का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टीबी मरीजों को खोजने के लिए चलेगा 100 दिन का अभियान
Thu, 22 May 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर 100 दिनों का विशेष क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जाएगा। उच्च जोखिम स्थानों पर रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर पहचान की जाएगी। इसके पहले एक जनवरी से 24 मार्च तक विशेष अभियान के तहत 2223 मरीज खोजे गए थे। नए मरीजों के साथ वर्तमान समय में टीबी के 4433 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन के तहत एक बार फिर 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाना है। इसका शुभारंभ जून में किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा बहू, एएनएम व अन्य कर्मी गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कराएंगी। जांच पर टीबी की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण करवाकर डॉट्स केंद्र पर दवा शुरू की जाएगी।
इन लोगों की होगी जांच
60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों, मधुमेह रोगियों, धूम्रपान और नशा करने वालों, इलाज प्राप्त कर रहे टीबी मरीजों के साथ रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी। इलाज पूरा कर चुके टीबी के मरीजों, एचआईवी ग्रसित मरीजों, वृद्धाश्रम, अनाथालय, निर्माणाधीन भवन व ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लोगों, मलिन बस्ती व कारागार में निरुद्ध लोगों की जांच की जाएगी।