{"_id":"130-87563","slug":"Gonda-87563-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा दागने को लेकर चलीं लाठियां, 7 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा दागने को लेकर चलीं लाठियां, 7 जख्मी
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। पटाखा दागने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग चोटिल हो गए। इनमें से तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के खुर्द पिपरा अमडोहवा गांव का है। यहां के श्यामनाथ के घर के पास अमरिका प्रसाद के परिवार के लोग पटाखा दाग रहे थे। श्यामनाथ ने इससे मना किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें लल्लन, गुरुवचन, विनोद, अमेरिका, पाटेश्वरी, प्रेमनाथ, श्यामनाथ घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पाटेश्वरी, श्यामनाथ, प्रेमनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।