फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   किसानों ने ली नई तकनीक की जानकारी

किसानों ने ली नई तकनीक की जानकारी

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। देश का किसान अन्न पैदा करके लोगों का पेट भरता है। किसानों को अधिक उपज प्राप्त करने के लिए नई तकनीक के आधार खेती करने का तरीका अपनाना होगा। आधुनिक तरीके से खेती करके किसान संपन्न हो सकते हैं। सरकार कई योजनाओं की जानकारी करके किसान खेती में संसाधनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

यह बातें जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने शनिवार को विकास भवन सभागार में कृषि मेला का शुभारंभ करते हुए कही। कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए हर प्रयास करेंगे। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिकों को कृषि से संबंधित जानकारी किसानों को देने का निर्देश दिया। जंतु उद्यान राज्य मंत्री ने कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, फल संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, पंचायती राज, बाल विकास परियोजना, जल निगम, गन्ना, यूपी स्टेट एग्रो, इफ्को, रेशम, डूडा व मत्स्य सहित कई विभागों द्वारा विकास भवन परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में विभागों द्वारा किए जा रहे किसानों के लिए इस प्रयास की सराहना की गई। विकास भवन सभागार में विचार गोष्ठी भी हुई। जंतु उद्यान राज्य मंत्री के अलावा सीडीओ राकेश कुमार मिश्र, सदर विधायक जगराम पासवान, डीडीओ शिवकुमार सिंह, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आरपी यादव, उप कृषि निदेशक एसके शाही, डीपीओ राज कपूर, डीपीआरओ उपेन्द्र आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed