{"_id":"130-87085","slug":"Gonda-87085-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटराबाजार एसओ कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटराबाजार एसओ कोर्ट में तलब
Gonda
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। युवक की मौत के मामले में आदेश दिए जाने के बावजूद केस न दर्ज करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कटरा बाजार एसओ दिनेश कुमार बिष्ट को गुरुवार को तलब किया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भुसैला धोबहाराय की बिटटू देवी के मुताबिक क्षेत्र के तीन लोग उसके बेटे श्याम बिहारी को घर से बाइक पर बैठा ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने श्याम बिहारी को शराब पिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की कटरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बिटटू देवी ने एक सितंबर 2014 को सीजेएम के न्यायालय में पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीजेएम ने कटरा बाजार के थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। बिटटू देवी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बावजूद केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता ने दोबारा न्यायालय में गुहार लगाई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कटरा बाजार एसओ को अदालत के आदेश की अवमानना के मामले में उन्हें 16 अक्तूबर को तलब किया है।
विज्ञापन