{"_id":"130-80803","slug":"Gonda-80803-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख का नकली पान मसाला बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख का नकली पान मसाला बरामद
Gonda
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा/करनैलगंज। पान मसाला कंपनी के कर्मचारियों व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर स्थित बस अड्डे के पास एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो बोरा नकली पान मसाला बरामद किया है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इससे पहले गुरुवार की देर रात टीम ने करनैलगंज के गाड़ी बाजार में छापा मारकर 17 बोरी नकली पान मसाला बरामद किया है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। वाराणसी की अंशिका पान मसाला कंपनी के कर्मचारी मोहित पांडेय व शशिकांत पांडेय ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि गोंडा में उनकी कंपनी के पान मसाले की डुप्लीकेसी की जा रही है। इस पर शुक्रवार की दोपहर उन्होंने नगर कोतवाल के साथ शहर स्थित रोडवेज बस अड्डे के समीप एक दुकान पर छापा मारा। दुकानदार पुलिस को देखकर भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि दुकान में दो बोरा नकली आशिक पान मसाला बरामद हुआ है, जिसे कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। बरामद नकली पान मसाला की कीमत 50 हजार रुपये है। इससे पहले गुरुवार की देर रात कंपनी के कर्मचारियों ने कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव के साथ करनैलगंज के गाड़ी बाजार रामजी गुप्ता की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से 17 बोरी नकली आशिक पान मसाला व पैकिंग मशीन बरामद हुई। छापे की खबर लगते ही दुकानदार भाग निकला। मोहित पाण्डेय ने बरामद पान मसाला की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। इस मामले कोतवाल बृजकिशोर यादव ने कोतवाली करनैलगंज में रामजी गुप्ता के खिलाफ जालसाजी व कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर एसपी गौतम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन