{"_id":"130-68176","slug":"Gonda-68176-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन आज सुरक्षा व्यवस्था चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन आज सुरक्षा व्यवस्था चौकस
Gonda
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज/गोंडा। जिले भर में पंडालों में स्थापित 1,034 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
करनैलगंज के सरयू घाट पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए कई थानों की फोर्स को यहां तैनात किया गया है। टेढ़ी, बिसुही सहित अन्य छोटी नदियों में होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सरयू घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। जिले भर में विभिन्न पंडालों में 1,034 देवी प्रतिमाएं स्थापित हैं, इनका सोमवार को विसर्जन किया जाएगा। करनैलगंज के सरयू घाट पर सोमवार को 350 देवी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। उधर, एसडीएम करनैलगंज अनिल कुमार मिश्र ने सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया है। प्रभारी निरीक्षक परमहंस यादव ने बताया कि इस बाबत अगर कोई किसी प्रकार की सूचना देना चाहता है तो वह 9454416075 और 9454401374 मोबाइल नंबर पर दे सकता है।