{"_id":"130-66379","slug":"Gonda-66379-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में घुस छात्राओं को पीटने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में घुस छात्राओं को पीटने वाले पर केस
Gonda
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कटराबाजार के हॉस्टल में घुसकर छात्राओं की पिटाई करने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। अभी तक आरोपी को विक्षिप्त बता रही पुलिस ने आखिरकार रविवार को वॉर्डेन की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बता दें कि हॉस्टल में शुक्रवार रात एक युवक ने घुसकर जमकर हंगामा किया था। युवक ने दस छात्राओं की पिटाई की थी। इसमें विद्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जख्मी हुआ था। मामले में प्रभारी वॉर्डेन विक्की वर्मा ने कटराबाजार थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस मामला दर्ज करने के बजाय आरोपी को विक्षिप्त बता रही थी। इससे खबर को ‘अमर उजाला’ ने आठ सितंबर के अंक में ‘हास्टल में घुसा युवक, छात्राओें को पीटा’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शुरू हुई कार्रवाई पर पुलिस ने वार्डेन की तहरीर पर आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ कटराबाजार अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर, बीएसए श्रीकांत सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कटराबाजार को मौके पर जाकर बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने को कहा गया है।