{"_id":"130-64254","slug":"Gonda-64254-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का 18 क्विंटल अनाज पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का 18 क्विंटल अनाज पकड़ा
Gonda
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बटौरा बख्तावर गांव के 50 गरीब परिवारों में बांटे जाने वाले अनाज को कोटेदार ने कालाबाजारी कर बेच दिया। तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को छापा मारकर भरथरा इरमनपुरवा स्थित एक घर से इसे बरामद किया। मौके से आठ क्विंटल पचास किलो गेहूं और नौ क्विंटल पचास किलो चावल मिला है। इस 36 बोरा सरकारी अनाज को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की सुपुर्दगी में दिया गया है। अनाज की कीमत करीब 27 हजार 100 रुपये बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने करनैलगंज के एसडीएम गजेंद्र कुमार को सूचना दी थी कि ग्राम बटौरा बख्तावर के गरीबों को बांटा जाने वाला अनाज भरथरा इरमनपुरवा में एक व्यक्ति के यहां रखा है, जिसे कोटेदार ने कालाबाजारी में बेचा है। एसडीएम ने तहसीलदार दिनेश चंद्र व पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार को छापा मारने का निर्देश दिया था। टीम ने मंगलवार को भरथरा इरमनपुरवा में बाउर के घर पर दोपहर में छापा मारा। मौके से 17 बोरा गेहूं व 19 बोरा चावल बरामद हुआ। एसडीएम के मुताबिक बाउर ने यह अनाज बटौरा बख्तावर गांव के कोटेदार से खरीदने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि अनाज को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार की सुपुर्दगी में देकर उन्हें जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेजी जा रही है।