{"_id":"130-50099","slug":"Gonda-50099-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पकड़ी गई 139 बोटा अवैध लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पकड़ी गई 139 बोटा अवैध लकड़ी
Gonda
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर/पचपेड़वा(बलरामपुर)। वन विभाग तथा एसएसबी के जवानों ने 139 बोटा अवैध लकड़ी बरामद की है। वन विभाग ने तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर सीज की हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अशोक चंद्रा ने बेलहा-गौरा मार्ग पर मिर्जापुर गांव के निकट सड़क के किनारे लगे शीशम के पेड़ को काट रहे लोगों को घेर लिया। टीम को देखते ही लकड़ी काट रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर आठ बोटा शीशम की लकड़ी तथा तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। बाइकों तथा लकड़ी को वन विभाग ने जब्त कर लिया है। अशोक चंद्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरा मामला सोमवार को पचपेड़वा थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव के निकट पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी चौकी त्रिलोकपुर के जवानों ने ट्रक में लदी 131 बोटा अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी को ट्रक में लादकर ऊपर से भूसा भरी बोरियाें से छिपाया गया था। एसएसबी के जवानों ने घेरा बंदी कर भाग रहे ट्रक को रोका। छानबीन के दौरान ठेकेदार नरेंद्र ने लकड़ी के कागजात दिखाते हुए उसे खुद का बताया। मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को भी बुला लिया गया। छानबीन में लकड़ी के कागजात वैध नहीं पाए गए। ट्रक सहित लकड़ी को भांभर रेंज ले जाया गया है। इससे पहले भी इसी गांव के निकट से 84 बोटा अवैध सागौन की लकड़ी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन