{"_id":"130-47186","slug":"Gonda-47186-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप पलटी, तीन घायल
Gonda
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुंडेरवा माफी गांव के पास गुरुवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप सवार तीन पुरोहित घायल हो गए, उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर विराना गांव निवासी गिरधारी (40) पुरोहित हैं। वह लखनऊ एक पूजन में शामिल होने के लिए गांव के ही पुरोहित पारसनाथ (60) व कौड़िया थाना क्षेत्र के रामभारी गांव निवासी पुरोहित विजय कुमार मिश्र (30) के साथ पिकअप से गुरुवार सुबह गोंडा आ रहे थे। यहां से बस पकड़कर उन्हें लखनऊ जाना था। मगर गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा गांव के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीनों घायल हो गए, उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।