फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पिता ने ही की बेटी की हत्या

पिता ने ही की बेटी की हत्या

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी किशोरी को इज्जत के लिए पिता ने ही गला दबाकर मार डाला। गिरफ्तारी के बाद खुद पिता ने इसका खुलासा किया है। उधर, किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पिता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर
विज्ञापन

लिया है।
बताते चलें कि विगत सोमवार को गौरा चौराहा क्षेत्र के मटियरिया गांव में प्रेमिका व उसके परिजनों के लापता होने की सूचना पर प्रेमी ने चचेरी मौसी के घर जाकर फांसी लगा ली थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका की तलाश राप्ती नदी में की। 36 घंटे बाद प्रेमिका का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसके पिता किशोरी लाल की तलाश शुरू कर दी। बुधवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी लाल को गांव के निकट राप्ती नदी के किनारे बांध के पास दबोच लिया। पूछताछ के दौरान किशोरी लाल ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नंदिनी दूसरी जाति के लड़के के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। दोनों घर से भाग गए थे। पुलिस ने बरामद कर दो दिनों तक पंचायत भी कराई लेकिन मेरी बेटी मानने को तैयार नहीं थी। 18 नवम्बर की रात घर में सो रही नंदिनी को मैने सम्मान बचाने के लिए गला दबाकर मार डाला तथा लाश को राप्ती नदी में फेंक दिया। किशोरी ने यह भी बताया कि वह समझ रहा था कि नंदिनी की लाश ही नहीं मिलेगी और मामला दब जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सीओ सिटी श्रीश्चन्द ने बताया कि किशोरी लाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लाश ठिकाने लगाने में किशोरी की मदद करने वालों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। गौरा थाने की पुलिस ने मामले में जो लापरवाही बरती है उसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed